News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, February 6, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: इडली वाले के 20 रुपये थे उधार, मांगने पर 3 लोगों ने कर दी बेरहमी से हत्या

ब्रेकिंग न्यूज़: इडली वाले के 20 रुपये थे उधार, मांगने पर 3 लोगों ने कर दी बेरहमी से हत्या


हमरNews:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बहुत ही खौफनाक घटना सामने आई है. यहां ठेले पर इडली बेचने वाले एक दुकानदार की तीन लोगों ने मात्र 20 रुपये के लिए बेरहमी से हत्या कर दी. दरअसल दुकानदार ने अपने उधार के 20 रुपये आरोपी से मांग लिए थे।


रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाणे के मीरा रोड पर सड़क किनारे वीरेंद्र यादव इडली का दुकान लगाते थे. वह एक छोटे से ठेले पर इडली बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजारा करते थे. कई बार उनके दुकान पर कुछ कस्टमर ऐसे भी आ जाते थे, जो इडली खाने के बाद पैसा बाद में देने को कहते थे।



ऐसा ही एक कस्टमर उनके दुकान में कुछ दिन पहले आया था और उसने इडली खाकर पैसा बाद में देने की बात कही थी. कई दिनों बाद जब वह फिर उनकी दुकान पर आया तो वह अपने दो दोस्तों के साथ था. तीनों ने वीरेंद्र के दुकान से इडली खाई. इसके बाद जब पैसे देने लगे तो वीरेंद्र ने पिछले पैसे की बात भी कह दी।


पुलिस ने बताया कि तीनों को वीरेंद्र द्वारा पुराने 20 रुपये मांगना इतना नागवार गुजरा कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. तीनों ग्राहकों ने पीट-पीटकर वीरेंद्र को मौत के घाट उतार दिया. पूरा मामला शुक्रवार सुबह का है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तीनों अज्ञात ग्राहक इडली खाने आए थे और उन पर 20 रुपये उधार थे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment