News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, February 6, 2021

बड़ी खबर: नहीं मिली जमानत तो, 25 दिन से थाना में बंद 2 मुर्गे.. देखें क्या हैं मामला

बड़ी खबर: नहीं मिली जमानत तो, 25 दिन से थाना में बंद 2 मुर्गे.. देखें क्या हैं मामला


हमरNews:

तेलंगाना के खम्मम जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको दुख तो शायद ही हो, लेकिन हंसी जरूर आएगी। तेलंगाना की एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से थाना के लॉकअप में बंद हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को पकड़कर जेल में डाला गया था।



जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था,

 वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए। यह मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं. यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था।


मामला कुछ इस तरह हैं कि संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, 

इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की. इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए,क लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया, इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है। 


इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोडऩे के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

हमरNews

No comments:

Post a Comment