News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, February 6, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: ​​​​​​​दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली जनमिलिशया कमांडर को मार गिराया, एक लाख रुपए का इनामी था

ब्रेकिंग न्यूज़: ​​​​​​​दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली जनमिलिशया कमांडर को मार गिराया, एक लाख रुपए का इनामी था


हमरNews:

छत्तीसगढ़ के  दंतेवाड़ा में DRG जवानों ने शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर को मार गिराया। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम था।


  • कटेकल्याण क्षेत्र में सूरनार और टेटम के जंगलों में सुबह हुई मुठभेड़, मारे गए नक्सली का शव बरामद
  • शव के पास से हथियार भी मिले, इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी, ज्यादा जानकारी लौटने के बाद ही मिलेगी


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली के पर एक लाख रुपए का इनाम था। मौके से जवानों ने मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि SP अभिषेक पल्लव ने की है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।


जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सूरनार और टेटम के जंगलों में हुई है। जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान वहां से एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान एक लाख रुपए के इनामी जनमिलिशिया कमांडर कटेकल्याण के टेटम निवासी मासा मुचाकी के रूप में हुई है।


मारे गए नक्सली के ऊपर कई मामले दर्ज थे

बताया जा रहा है कि मारा गया नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके ऊपर कटेकल्याण थाने में ही अलग-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। एक साल में ही उसके ऊपर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज किए गए थे। मारे गए नक्सली का शव लेकर जवान लौट रहे हैं। यह कार्रवाई DRG जवानों ने की है। फिलहाल ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment