News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, February 5, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में युवक का मर्डर, कपड़े से बंधे थे दोनों हाथ, सिर पर गहरा घाव

ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर में युवक का मर्डर, कपड़े से बंधे थे दोनों हाथ, सिर पर गहरा घाव


हमरNews:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में मर्डर का मामला सामने आया है. बरमाणा थाना के दली गांव में हमीरपुर-शिमला एनएच के नीचे नाले से पुलिस (Police) ने युवक का शव बरामद किया है. अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर किसी ने उसे वहां फेंक दिया है. सिर पर गहरा घाव था और उसके दोनों हाथ एक कपड़े से बंधे हुए थे.


ट्रैक्टर चालक की सूचना पर पुलिस ने बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है. वहीं, मृतक की शिनाख्त करने के लिए पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे हैं. हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर लिया गया है।



कौन था युवक

जानकारी के अनुसार, थाना बरमाणा के तहत अरविंद कुमार शर्मा गांव बल्ही झलेड़ा, बिनौला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बल्ही झलेड़ा में हौजरी का काम करता है. गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर दली आया था. दोपहर को बजे दली पीपल के पास पहुंचा तो वहां पर काफी लोग सड़क के किनारे खड़े थे. उसने अपना ट्रैक्टर खड़ा किया और देखा खून बिखरा हुआ है. नाले से कुछ ऊपर ढांक पर जूता पड़ा था और नाले किनारे युवक पड़ा था. युवक के दोनों हाथ आगे की तरफ कपड़े से बंधे थे और उसके नाक और कान से खून निकला था.



क्या बोली पुलिस

मीडिया से बातचीत में एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि थाना बरमाणा में आईपीसी की धारा 302,201 के तहत केस दर्ज किया है. मृतक की शिनाख्त जल्द होगी. फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment