News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, February 5, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या के मुख्य आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार..

ब्रेकिंग न्यूज़: पूर्व मंत्री की बहू और पोती की हत्या के मुख्य आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार..


हमरNews:

संपत्ति के विवाद में रायपुर में पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेरहमी से हत्या करने वाला फरार आरोपी इंजीनियर अजय राय को यूपी के अयोध्या जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें राजधानी रायपुर में खम्हरडीह थाना क्षेत्र के सतनाम पारा इलाके में आलीशान मकान के अंदर मां और बेटी की लाश मिलने के बाद हंडकंप मच गया था। इस मामले पर खम्हरडीह थाना की पुलिस ने मौके से एक डॉक्टर आनंद और एक दूसरा कांट्रेक्टर दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।



जबकि घर के बाहर ताला लगाकर इंजीनियर अजय राय मौके से कार लेकर फरार हो गया था, तब से लेकर अब तक पुलिस उसे दर्जनों स्थानों पर ढूंढती रही। आखिरकार साइबर पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर आज राजधानी ले आई है।


वही इंजीनियर अजय राय के द्वारा हत्या में प्रयुक्त जेस्ट कार जिसे वह फरार होने के पहले ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कर रेल मार्ग से अयोध्या भाग गया था, पुलिस ने जेस्ट कार को भी बरामद कर लिया है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment