News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, February 27, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: ढाबे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां गिरफ्तार..

ब्रेकिंग न्यूज़: ढाबे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां गिरफ्तार..


हमरNews:

सेक्स रैकेट पंजाब के रोपड़ में पुलिस ने एक ढाबे पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रेड के दौरान वहां से 8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा है. मामले में ढाबे के मैनेजर सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान ढाबे की मालकिन फरार हो गई है, जिसे पुलिस तलाश रही है.पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है पकड़े गए आरोपियों को आज शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।



डीएसपी वरिंदरजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने एक पुलिस कर्मी को ढाबे पर ग्राहक बनाकर भेजा था. 

पुलिस कर्मी को 5-5 सौ के नोट दिए गए थे. उसने ढाबे के मैनेजर से सौदा तय किया इसी दौरान पुलिस ने अपने पूरे अमले के साथ वहां रेड कर दी और आरोपियों को धर दबोचा. पकड़ी लड़कियों में एक लड़की बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले की रहने वाली है. वहीं पकड़े गए लड़के रोपड़ जिले से ही हैं. इसके अलावा 5 लड़कियां अंदर बैठी हुई थीं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने जब मैनेजर हरपिंदर सिंह की तलाशी ली तो उसकी जेब में से 600 रुपए बरामद हुए, जिसमें 1 नोट 500 का 117245 बरामद हुआ है, जो उसे भेजे गए पुलिस कर्मी ने दिया था. ढाबे के मैनेजर ने पुलिस कर्मी को एक लड़की तय करने के लिए कहा था।

हमरNews

No comments:

Post a Comment