News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, February 26, 2021

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को लूटा गया, देखे किस तरह से..

बड़ी खबर: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट फैंस को लूटा गया, देखे किस तरह से..


हमरNews:

भारतीय टीम से टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का कहना है कि उनको लगता है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच देखने आए दर्शकों को लूटा गया. दरअसल कप्तान जो रूट को ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि क्रिकेट फैंस देखने आए थे कि विराट कोहली कैसे जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का सामना करते हैं. लेकिन उनको सिर्फ विकेटों का पतझड़ देखने को मिला. यह मैच 2 दिन से भी कम समय में ही खत्म हो गया।



इस मुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने 19 विकेट चटकाए,

 जबकि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला और इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन तो एक भी विकेट ले ही नहीं पाए. मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट ने कहा- हम इस तथ्य से दूर ना रहे और ना छुपाए कि हम मैच से बाहर रहे हैं और हमें यह स्वीकार करना होगा. यह वास्तविक शर्म की बात है, क्योंकि यह शानदार स्टेडियम है और 60,000 लोग शानदार प्रतिष्ठित टेस्ट मैच देखने आए थे।



रूट ने कहा- मुझे फैंस के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि वे विराट कोहली को जिमी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड या जैक लीच का सामना करते हुए देखने के लिए आए थे और अश्विन को बेन स्टोक्स जैसे हमारे शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ देखना चाहते थे. लगभग ऐसा महसूस होता है कि उन्हें लूट लिया गया है, उन्होंने मुझे विकेट लेने के लिए देखा, जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए. तथ्य यह है कि यह दोनों टीमों और खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण था, हम जो कर सकते हैं, वह सब आपके सामने है. भारत को श्रेय, उन्होंने हमें उस विकेट पर अच्छा प्रदर्शन किया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment