हमरNews:
अब बिजली बिल जमा करना ज्यादा आसान होने जा रहा है. अप्रैल अंत से रीडिंग लेने और बिल देने पहुंच रहे मीटर रीडर के हाथों में अब पीओएस मशीन भी होगी. आप घर बैठे बिजली बिल का नगद पेमेंट कर सकेंगे. आपको ऑन स्पॉट तुरंत भुगतान की रसीद भी मिल जाएगी।
डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान का विकल्प भी रहेगा.
यह सुविधा शुरू होने के बाद शहर में बिजली कंपनी के कैश काउंटर बंद हो जाएंगे. ऊर्जा विभाग ने इस सिस्टम के बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में निर्देश भी दे दिए हैं।
विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि पूर्व क्षेत्र में यह सुविधा शुरू की जा चुकी है.
मध्य क्षेत्र के भोपाल (Bhopal) और ग्वालियर (Gwalior) रीजन में यह अप्रैल में शुरू कर दी जाएगी. इससे उपभोक्ताओं को कैश काउंटरों पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा. शहर के 4.50 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं में से 1.60 लाख उपभोक्ता अब भी कैश काउंटरों पर पहुंचकर बिजली बिल का पेंमेंट करते हैं. यह सुविधा शुरू होने से इन उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
हमरNews


No comments:
Post a Comment