News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Tuesday, February 9, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: उंगली दिखाने पर चला चाकू....युवक के पेट पर किया हमला..

ब्रेकिंग न्यूज़: उंगली दिखाने पर चला चाकू....युवक के पेट पर किया हमला..


हमरNews:

भिलाई में सोमवार रात पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। युवक ने इसकी शिकायत आरोपियों के घर में की तो उन्होंने चाकू मार दिया। हमले में युवक तो बच गया, लेकिन उसके दोस्त को चाकू लगा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारा विवाद बहस के दौरान अंगुली दिखाने से शुरू हुआ। 


इस मामले में 5 के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। 

पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कैंप-1, नेहरू चौक निवासी आर्यन खान DJ बजाने का काम करता है। वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे अपने दोस्त विकास साहू के साथ गोडाउन से लौट रहा था। तभी प्रगति नगर निवासी मोहसीन उर्फ राजा रास्ते में मिल गया। आरोप है कि पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 


मोहसीन बार-बार अंगुली दिखाकर बहस कर रहा था। 

इस पर आर्यन ने मोहसीन के घर पहुंचकर उसकी मां से शिकायत कर दी। इसके बाद आर्यन घर जाने लगा। आरोप है कि थोड़ी दूर पर मोहसीन अपने भाई अरबाज, साथियों आकाश पांडेय, ललन और एक अन्य के साथ पहुंच गया है। आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। तभी अरबाज ने चाकू निकालकर आर्यन पर हमला कर दिया। 


अरमान झुककर बचा तो अरबाज ने उसके दोस्त विकास के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद आर्यन ने विकास को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

हमरNews

No comments:

Post a Comment