News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, March 25, 2021

बड़ी खबर: सस्ता हुआ लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल , फटाफट जानिए नए रेट्स

बड़ी खबर: सस्ता हुआ लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल  , फटाफट जानिए नए रेट्स


हमरNews:

देश के लोगों को लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। जहां पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर से 21 पैसे प्रति लीटर तक गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर से 22 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। 


वास्तव में इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि चुनावी माहौल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल सकती है।



पेट्रोल की कीमत में गिरावट आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जबकि कोलकाता में 20 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 90.78, 90.98, 97.19 और 92.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



डीजल की कीमत आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 81.10, 83.98, 88.20 और 86.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



दो दिन कितना हुआ सस्ता पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। पहले पेट्रोल की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल के दाम दो दिनों में 39 पैसे, कोलकाता में 37 पैसे, मुंबई में 38 पैसे और 34 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जबकि डीजल की कीमत बात करें तो दिल्ली और कोलकाता में 37 पैसे, मुंबई में 40 पैसे और चेन्नई में 35 पैसे प्रति लीटर तक दो दिनों में सस्ता हो चुका है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment