हमरNews:
कोरोना काल के बीच भारतीय रेलवे ने अधिक अनारक्षित ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू करने के लिए तैयार है। उन्होंने फैसला लिया है कि बड़ी संख्या में अनारक्षित ट्रेनें चलाए जाएंगे। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, ‘ये 71 अनारक्षित ट्रेनें यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी। उत्तर रेलवे जोन, रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर विभिन्न जोड़े अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है।’
रेलवे के मुताबिक सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन, फिरोजपुर कैंट-लुधियाना, फजिल्का-लुधियाना, बठिंडा-लुधियाना, वाराणसी-प्रतापगढ़, सहारनपुर-नई दिल्ली, जाखल-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पानीपत, शाहजहांपुर-सीतापुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद समेत कई शहरों के लिए अनारक्षित ट्रेन (Unreserved Trains) चलेंगी।
हमरNews


No comments:
Post a Comment