News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, April 2, 2021

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन का पहला आदेश जारी...पूरी खबर पढ़े

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन का पहला आदेश जारी...पूरी खबर पढ़े


हमरNews:

प्रदेश में बिगड़े हालात को देखते हुए जो अंदेशा व्यक्त किया जा रहा था, आखिरकार उस पर अमल शुरू हो चुका है। राजधानी रायपुर (RAIPUR) सहित प्रदेश के कुछ जिलों की संवेदनशीलता को देखते हुए LOCK DOWN जैसा सख्त फैसला अब प्रशासन की मजबूरी हो चुकी है। लिहाजा प्रदेशभर में लाॅक डाउन की स्थिति निर्मित हो चुकी है, जिस पर धीरे-धीरे घोषणा के आसार नजर आ रहे हैं।



इसी कड़ी में खबर आ रही है कि प्रदेश के बेमेतरा जिला में LOCK DOWN की घोषणा कर दी गई है। 

जारी आदेश के अनुसार बेमेतरा जिले के नवागढ़ नगरीय निकाय और मारो के निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का यह पहला आदेश है। जो बेमेतरा के शहरी क्षेत्रों में लगाया गया है। जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन नहीं होगा है। वहीं कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र साजा, बेरला और थान खम्हरिया के निकाय क्षेत्र में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया हैं।



कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी (ISSUE ORDER) किया है। 

आदेश में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। यहां दुकानें सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुलेंगी। इसके बाद दुकान खोलने पर कार्रवाई होगी। लेकिन अतिआवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं इनसे बाधित नहीं होगी। इस आदेश में बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।


बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सभी जिला कलेक्टरों को कहा था कि वह जिले के स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कोरोना वायरस भी तेजी से बढ़ रहा है। अब बेमेतरा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है।

हमरNews

No comments:

Post a Comment