News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Wednesday, October 20, 2021

बड़ी खबर: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहना होगा

बड़ी खबर: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहना होगा


हमरNews


आर्यन खान को NCB ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। 14 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था, मुंबई की सत्र अदालत इस केस पर अपना फैसला अहम फैसला सुनाया


मुंबई के समुद्री क्षेत्र में एक क्रूज शिप ( Cruise Ship ) से मादक पदार्थ कथित रूप से जब्त किए जाने के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan Drug Case ) को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने आर्यन खान समेत तीन अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुंबई सत्र न्यायालय के जज वी वी पाटिल ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया।


बताया जा रहा है कि आर्यन खान की वॉट्सएप चैट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यही नहीं इसके साथ आर्यन के इंटरनेशन ड्रग रैकेट से भी जुड़ाव को लेकर बात कही गई है। इसी के आधार पर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।


इससे पहले 14 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान जज वीवी पाटिल की कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आर्यन को दूसरे कैदियों से अलग एक खास बैरक में रखा गया है। उसे क्रूज ड्रग्स के बाकी आरोपियों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। आर्यन पर जेल के अधिकारी नजर रख रहे हैं।



गिरफ्तारी के 18 दिन बाद आखिरकार आर्यन खान को ड्रग मामले में बड़ी राहत मिली है।


दरअसल बीते गुरुवार को जांच एजेंसी एनसीबी और बचाव पक्ष के वकीलों की व्यापक दलीलें सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने मामले को 20 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया था। 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद थे।



बीजेपी नेता ने की प्रार्थना

आर्यन खान की रिहाई को लेकर दुआओं का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह बीजेपी MLA राम कदम (Ram Kadam) ने ट्वीट कर कहा, 'प्रार्थना है कि आज आर्यन खान को जमानत मिल जाए। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के तेहत जमानत मिलना हर किसी का मूलभूत अधिकार है। यह किसी एक व्यक्ति विशेष के विरोध की लड़ाई नहीं बल्कि समूचे मानव जाति की ड्रग्स विरोधी जंग है।



इससे पहले मंगलवार को गीतकार जावेद अखतर ने आर्यन की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हाई प्रोफाइल होने की सजा फिल्म इंडस्ट्री भुगत रही है। वहीं बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने आर्यन का खुलकर सपोर्ट किया और उन्हें जेल से बाहर निकालने की मांग की। इनमें सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, हंसल मेहता, फराह खान, पूजा बेदी, सलमान खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ती, जॉनी लीवर समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment