हमरNews:
जांजगीर चाँपा जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटारी में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम खंभा को ग्राम के सरपंच श्याम कुमार केवट द्वारा तोड़वाने का आरोप ग्राम के ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। ग्राम पंचायत कटारी के सतनामी समाज के लोगो और क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओ से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18/10/2021 को दोपहर 3 बजे सरपंच श्याम केवट पिता सेवक राम केवट के कहने पर सुक कुमार नवरंग द्वारा बाबा गुरुघासीदास के जय स्तम्भ ( जैतखाम ) को तोड़ा गया है जिसपर ग्रामीणों द्वारा 19 अक्टूबर को मालखरौदा थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द गिरफ्तारी की मांग किया गया है।
सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्तागण थाना
दिनांक 19/10/2021 को जैसे ही बात सभी सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगो को जानकारी प्राप्त हुआ वैसे ही क्षेत्र के ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में मालखरौदा थाना एफआईआर दर्ज कराने और तुरंत गिरफ्तारी करने के लिए पहुंचे। सतनामी सामाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश सलाहकार विजेंद्र पाल शतरंज ने बताया कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है तब से राज्य भर में सतनामी समाज के आस्थाओ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसपर लगातार शासन प्रशासन मौन नजर आ रही है, यदि इस मामले में जल्द से जल्द सरपंच को गिरफ्तार नही किया जाता हैं तो सतनामी सामाज छत्तीसगढ़ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
संबंधित लोगो के खिलाफ हुआ है FIR दर्ज
मामले के गंभीरता को देखते हुए मालखरौदा थाना अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ति मोहम्मद तस्लीम आरिफ भी थाना पहुंचे हुए थे जिनसे हमारी टीम से चर्चा भी हुआ जिसमें उन्होंने बताया कि चूंकि मामला काफी गंभीर है तो जल्द से जल्द इसकी जांच कर त्वरित कार्यवाही किया जाएगा और बताया कि उक्त मामले में सरपंच श्याम कुमार केवट पिता सेवक राम केवट और सुक कुमार नवरंग पर अधिनियम भादवी 1860 धारा 295,109 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशसता निवारण) अधिनियम1989 धारा 3(1) t के तहत एफआईआर पंजीबद्ध कर लिया गया है जल्द जांच कर कार्यवाही किया जाएगा।
हमरNews

No comments:
Post a Comment