News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, October 21, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर में एक युवक की उसके दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर,पत्नी को कॉल करके कहा, दोस्त मार डालेंगे

ब्रेकिंग न्यूज़: जांजगीर में एक युवक की उसके दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर,पत्नी को कॉल करके कहा, दोस्त मार डालेंगे


हमरNews

जांजगीर में बुधवार देर शाम एक युवक की उसके दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी शव को नहर किनारे फेंक कर भाग गए। युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी से फोन पर कहा था कि दोस्त उसे मार डालेंगे। इसके बाद पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। युवक नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दे दी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां युवक की लाश मिली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 फरार हैं।


मुलमुला थाना क्षेत्र के झलमला गांव निवासी विजय भारद्वाज बुधवार शाम को घर में ही था। इसी दौरान शाम करीब 7.30 बजे उसका दोस्त शेट्‌टी बुलाने आया और खाने-पीने की बात कहते हुए साथ ले गया। विजय उसके साथ झलमला-पकरिया के बीच सबरिया डेरा जंगल में पहुंचा तो वहां पहले से तीन युवक और मौजूद थे। सभी ने विजय से मारपीट करना शुरू कर दिया। विजय ने खुद को बचाने का प्रयास किया।


तांत से गला घोंटा

आरोपियों ने मछली पकड़ने वाले तांत से विजय भारद्वाज का गला घोंटा। तांत गले में फंसा कर उसे खींचते हुए करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे तक ले गए और हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंक दिया। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नशे में विजय का गला घोंट दिया। इसके चलते वह ज्यादा संघर्ष नहीं कर सका होगा।


पत्नी पहले परिजन के साथ तलाश करती रही

विजय ने मरने से पहले अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि उसके दोस्त उसे मार डालेंगे। किसी तरह से आकर बचा लो। इस पर पत्नी ने परिजनों को बताया। परिजन काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन जब पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तलाश करते हुए नहर के पास पहुंची तो विजय की लाश मिली। पता चला कि शेट्‌टी बुलाने आया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चला है।


हमरNews

No comments:

Post a Comment