News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, March 22, 2024

CG PSC का रिजल्‍ट जारी, लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्‍ट

CG PSC का रिजल्‍ट जारी, लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्‍ट



हमरNews: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत पहले चरण में 11 फरवरी 2024 को आयोजित आयोजित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (CGPSC Prelims Result 2023) बृहस्पितवार 21 मार्च को घोषित किए गए। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे अपना नाम व रोल नंबर सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर विजिट करें।


छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (CGPSC Prelims Result 2023) बृहस्पितवार, 21 मार्च को घोषित किए गए। इसके साथ ही CGPSC ने प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य पाए गए 3597 उम्मीदवारों के की सूची भी जारी कर दी है।


ऐसे देखें अपना रोल नंबर

ऐसे में जो उम्मीदवार CGPSC द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना नाम व रोल नंबर सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर विजिट करें। फिर होम पेज पर ही दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार परिणाम (CGPSC SSE Prelims Result 2023) देख सकते हैं।


बता दें कि CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए विज्ञापित 17 सेवाओ में कुल 242 पदों के लिए रिक्तियों की संख्या के 15 गुना यानी 3597 उम्मीदवारों को नतीजों (CGPSC SSE Prelims Result 2023) में सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों को अगले चरण में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए आवेदन व अन्य जानकारी उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर ले सकेंगे।



इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट


नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी psc.cg.gov.in पर.


  • यहां आपको सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.

  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे रोल नंबर आदि डालने होंगे.

  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.

  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

  • ये आगे आपके काम आ सकता है. सेलेक्शन हो गया है यानी चयनित कैंडिडेट्स की सूची में आपका नाम है तो आगे की तैयारी करें.

  • सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को अब मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू देना होगा.


किसी भी बारे में कोई जानकारी विस्तार से पानी हो या अपडेट देखना हो, दोनों ही काम के लिए आप कमीशन की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment