News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Friday, March 22, 2024

ब्रेकिंग न्यूज: राजनांदगांव व रायपुर शहर में IT का छापा, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज:  राजनांदगांव व रायपुर शहर में IT का छापा, मचा हड़कंप 



हमरNews: लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगते ही आयकर विभाग की टीम फिर से एक बार सक्रिय हो गई है. आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और रायपुर में गुरुवार की सुबह छापा मारा. दोनों शहरों में जमीन कारोबारी और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है.



शहर में आईटी का छापा सुबह पहुंची टीम चल रही जांच, स्टेडियम रोड स्थित एक जमीन व्यापारी के यहां दबिश, सूत्र बता रहे हैं कि उक्त व्यापारी का ब्याज का भी बड़ा काम है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यापारी का नाम संजय शर्मा बताया जा रहा है। टीम सुबह लगभग 8 बजे टीम दो गाड़ियों में पहुंची है ।

टीम सीधे ब्रोकर के घर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। टीम पूरी तैयारी के साथ घर में पहुंची। इनकम टैक्स अफसरों ने सीधे सीए और लेखाजोखा देखने वाले डोंगरगढ़ के एकाउंटेंड के संबंध में जानकारी ली। 


बताया जा रहा है कि टीम को जांच के दौरान कुछ वित्तीय गड़बडिय़ां भी मिली है। टैक्स के संंबंध में ब्रोकर और उनके स्टॉफ द्वारा अफसरों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद एक अन्य टीम ब्रोकर के निवास के पीछे स्थित एक मकान में पहुंची। सूत्रों का कहना है कि उक्त मकान ब्रोकर के ससुर का है। उनका भी फाईनेंस के कारोबार से वास्ता है। पुलिस की सुरक्षा में अफसरों ने आय-व्यय के संबंध में विशेष जानकारी ली। पूछताछ के दौरान एक कर्मचारी खुद को ठेकेदार बताकर किसी तरह बाहर निकला।


बताया जा रहा है कि फाईनेंस ब्रोकर ने शहर के सांई दर्शन कालोनी और कमला कॉलेज रोड में एक विशालकाय व्यवसायिक काम्प्लेक्स का भी मालिक है। व्यवसायिक काम्प्लेक्स में किराना मर्चेंट, जिम और अन्य कारोबारियों का व्यवसाय चल रहा है। 


समाचार लिखे जाने तक दोपहर डेढ़ बजे एक टीम पुलिस की सुरक्षा में घर में मौजूद थे। अधिकृत रूप से इनकम टैक्स अफसरों की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई। वहीं टीम ने घर में दाखिल होने से पहले अपने सरकारी वाहनों को अलग रखा था। आसपास के कारोबारियों को छापा की भनक नहीं लग पाई।


इस छपे के बाद भूमाफिया जो सिंडिकेट बनाकर जमीन का खेल करते है ऐसे लोगो में इस छपे के बाद खलबली मच गई है. वही मिली जानकारी के अनुसार घर के पीछे उनके ससुर के वहा भी टीम पहुंची है।


रायपुर में चंदू दाऊ के घर पड़ा छापा: 

रायपुर के रियल एस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर आईटी ने छापा मारा है. पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पावरफुल लोगों से अच्छी पैठ रही है. चर्चा यह भी है कि सत्ता के करीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारी के निवेश संबंधी कड़ी जुड़े होने की वजह से आयकर विभाग की टीम उनके ठिकानों पर पहुंची है. रायपुर में वीआईपी रोड अमलीडीह, देवेंद्र नगर और कटोरा तालाब इलाके में आईटी की टीम कार्रवाई कर रही है. फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूनिया के ठिकानों पर भी आईटी टीम के पहुंचने की सूचना है. सुंदर कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर आईटी ने रेट मारी है.


राजनांदगांव में भी आईटी की रेड: 

आईटी की टीम रायपुर के अलावा राजनांदगांव के ठिकानों पर भी दबिश देकर कार्रवाई कर रही है. राजनांदगांव में जमीन दलाल संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं.


आईटी ने अहम जानकारी की है बरामद: 

आयकर विभाग के लगभग 17 अधिकारियों की टीम इस छापेमार कार्रवाई में शामिल है. जिसमें केंद्रीय टीम और भोपाल यूनिट की टीम भी शामिल है. गुरुवार की सुबह से करवाई अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आईटी के अफसर ने महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पुराने हिसाब और लेनदेन की जानकारी भी बरामद की है.

No comments:

Post a Comment