दांतों पर जम गई है पीली परत तो हफ्ते में 2-3 बार दांतों पर लगा लें ये 2 रुपए की चीज, मोतियों की तरह चमकने लगेंगे दांत
हमरNews: पीले दांत न सिर्फ दिखने में अजीब लगते हैं बल्कि ये आपकी ओरल हेल्थ को भी दिखाते हैं कि वो सही नही है. आज हम आपको दांतों का पीलापन हटाने के लिए एक ऐसा नु्स्खा बताएंगे जिसमें आपको सिर्फ 2 रुपए खर्च करने होंगे.
पीले दांत न सिर्फ दिखने में अजीब लगते हैं बल्कि ये आपकी ओरल हेल्थ को भी दिखाते हैं कि वो सही नही है. बता दें कि दांतों की सही से साफ लफाई, खराब लाइफस्टाइल और खराब फूड हैबिट्स की वजह से दांतों पर पीलापन आने लगता है. जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है और आप खुलकर हंस भी नही पाते हैं. वहीं अगर लंबे समय तक अगर इसका इलाज कर के साफ नहीं किया गया तो यह पायरिया और दांतों से जुड़ी दूसरी समस्याओं की वजह भी बन सकता है. वैसे तो दांतों को सफेद करने के लिए आप डेंटिस्ट के पास जाकर टीथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट ले सकते हैं लेकिन इस पर खर्चा बहुत होता है. इसलिए बेहतरी इसी मे हैं कि आप इसके लिए किसी देसी नुस्खे का जुगाड़ करें. आज हम आपको दांतों का पीलापन हटाने के लिए एक ऐसा नु्स्खा बताएंगे जिसमें आपको सिर्फ 2 रुपए खर्च करने होंगे.
दांतों की पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय
आपके पीले दांतों को मोतियों की तरह चमकाने में 2 रुपए वाला इनो आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस इनो का एक पैकेट लेना है उसे एक कटोरी में निकाल लें. अब इसमें 1 छोटा चम्मच नारियल तेल का डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट से अपने दांतों पर 3-5 मिनट तक ब्रश करें. ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करने से दांतों का पीलापन दूर होगा.
दांत साफ करने का तरीका
- 1- सबसे पहला तरीका है कि आप पूरे दिन में 2 बार ब्रश करिए. एकबार सुबह और रात में सोने से पहले 2 मिनट तक ब्रश करें. इससे मसूड़ों में सड़न होने का खतरा कम होता है.
- 2-दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड से बने पेस्ट का उपयोग करने से जमा प्लाक और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं.
- 3- दांतों को सफेद करने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करें, ये आपके दांत का पीलापन कम करते हैं. नींबू, संतरे या केले के छिलके दांतों पर रगड़ने से सफेद हो जाएंगे.
- 4-दांत की परेशानी से निजात पाने के लिए आप सी साल्ट से ब्रश कर सकते हैं. यह बहुत ही मददगार होता है ओरल हाईजीन मेंटेन करता है. आप एक महीने तक ऐसा कर लेते हैं तो दांत के पीलेपन और बदबू से निजात मिल जाएगी और फिर दोबारा इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. आपको बता दें कि इस पाउडर में कैल्शियम चूर्ण मिला देते हैं तो दांत से खून निकलने की भी समस्या से निजात मिल जाएगा.
- 5- दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन, दांतों में झनझनाहट जैसी परेशानियों में अमरूद के पत्तों से तैयार काढ़ा बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए अमरूद के पेड़ से दस बीस पत्ते तोड़कर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें. पत्तों को एक लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इस काढ़े को छान लें और इससे दिन पांच 6 बार अच्छी तरह से कुल्ला करें.


No comments:
Post a Comment