News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, March 1, 2025

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब सड़क पर काटा केक या ट्रैफिक रोककर किया भंडारा, तो पुलिस लेगी एक्शन

छत्तीसगढ़ में अब सड़क पर काटा केक या ट्रैफिक रोककर किया भंडारा, तो पुलिस लेगी एक्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने और सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।    सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाई  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि,  कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका   अधिनियमों, भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं   मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि,  सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। जन्मदिन, पार्टियां और अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।  ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।  जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।  एसओपी तैयार करें पुलिस विभाग  उन्होंने ने कहा कि,  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसओपी तैयार करने पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए।    जनजागरूकता अभियान चलाए   मुख्य सचिव ने कहा कि, इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजनों को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।  पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रखें नजर   उन्होंने ने कहा कि, किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। विशेष सतर्कता दल गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे।   सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग ना हो  मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि,  सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें। सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।   ये लोग रहे मौजूद   इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर और बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने और सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 


  • सार्वजनिक सड़कों पर निजी आयोजनों पर प्रतिबंध लगेगा।
  • ट्रैफिक रोककर आयोजन करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई।
  • विशेष सतर्कता दल गठित करेगी पुलिस, तुरंत कार्रवाई होगी।



सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाई


मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि,  कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका   अधिनियमों, भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।





 सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं





मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि,  सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। जन्मदिन, पार्टियां और अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।  ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।  जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।



छत्तीसगढ़ में अब सड़क पर काटने का केक या ट्रैफिक रोककर भंडारा करना महंगा पड़ सकता है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने और सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।




SOP तैयार करें पुलिस विभाग


उन्होंने ने कहा कि,  प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एसओपी तैयार करने पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए। 




जनजागरूकता अभियान चलाए 


मुख्य सचिव ने कहा कि, इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजनों को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।





पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रखें नजर





उन्होंने ने कहा कि, किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। विशेष सतर्कता दल गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और कार्रवाई करेंगे। 




सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग ना हो


मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि,  सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें। सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।





ये लोग रहे मौजूद 


इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर और बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment