News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Saturday, March 1, 2025

ब्रेकिंग न्यूज: घर में घुस गया बछड़ा तो सिर पर पत्‍थर मारकर ब्‍लेड से गला रेत कर दी हत्या

घर में घुस गया बछड़ा तो सिर पर पत्‍थर मारकर ब्‍लेड से गला रेत कर दी हत्या, 

सिर पर पत्‍थर मारकर ब्‍लेड से गला रेता

भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आरोपित संतू टंडन (28) को एक बछड़े की बेरहमी से क्रूरतापूर्वक हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पड़ोसी का बछड़ा घूमते हुए उसके घर में घुस गया था। आरोपित ने बछड़े को घर से खदेड़ने के बजाए उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।



  • बछड़े की क्रूरतापूर्वक हत्या करने वाले को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • हत्‍यारे ने पहले उसके ऊपर अपनी बाइक चढ़ाने की कोशिश भी की थी।
  • घटना में प्रयुक्त पत्थर व ब्लेड के टुकड़े को प्लास्टिक की बोरी में भरा।



पुलिस ने बताया कि भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी प्रदीप सिन्हा ने अपने पड़ोसी संतू टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने एक गाय पाली है। गाय ने चार महीने पहले एक बछड़े को जन्म दिया था। 25 फरवरी को वो बछड़ा आरोपित संतू टंडन के घर में चला गया था। 


आरोपित ने पहले उसके ऊपर अपनी बाइक चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद एक बड़े से पत्थर से उसके सिर पर मार दिया। पत्थर से मारने के बाद आरोपित ने एक हेक्सा ब्लेड के टुकड़े से बछड़े का गला रेत दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।




 इसके बाद आरोपित ने बछड़े के शव और घटना में प्रयुक्त पत्थर व ब्लेड के टुकड़े को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे अपनी साइकिल से गांधी मोहल्ला कोसा नाला गया। वहां पर आरोपित ने बछड़े के शव को नाले में फेंक दिया। शिकायतकर्ता को आरोपित पर संदेह हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बछड़े की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है।




काफी देर तक बछड़े के बारे में पता न चलने पर शिकायतकर्ता प्रदीप सिन्हा ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया तो 25 फरवरी की शाम को करीब 5:20 बजे बछड़ा, आरोपित के घर की ओर जाता दिखा, लेकिन वहां से वापस नहीं आया। कुछ देर बाद आरोपित अपनी साइकिल पर एक बोरे में कुछ ले जाते हुए नजर आया।

No comments:

Post a Comment