News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार) देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़ ऑफ़ टुडे, हिंदी में आज की खबर सुर्खियों में, हिंदी समाचार, न्यूज़ २४, हिंदी न्यूज़ वीडियो, हिंदी लाइव,छत्तीसगढ़ी न्यूज़,लोकल न्यूज़ हिंदी

Breaking

Whatsapp link

Thursday, January 7, 2021

बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर छाई सुकमा शहर की तस्वीर, लोग कर रहे तारीफ..आप भी देखें

 

बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर छाई सुकमा शहर की तस्वीर, लोग कर रहे तारीफ..आप भी देखें

हमरNews:

नक्सलवाद का दंश झेल रहे सुकमा की तस्वीर अब बदल रही है। इस बदली हुई तस्वीर सोशल मीडिया में छा गई है। दरअसल रात को एक होटल से किसी ने नगर की तस्वीर खींची। जिसमें रोड की स्ट्रीट लाइट व फरी लाइट के बीच नगर का मुख्य मार्ग दिख रहा है। 


जो देखने में किसी बड़े शहर से कम नहीं है। 

जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां गौतम बुद्ध की खूबसूरत प्रतिमा नजर आ रही है, जो बता रही है कि हिंसा का दौर अब यहां अपने अंतिम चरण में है और अब शांति का आगाज हो रहा है।


नगर पालिका सुकमा की तस्वीर अब बदल रही है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू की पहल हमर संवरता सुकमा अब रंग ला रहा है। जिसमें सबसे पहले नगर की स्ट्रीट लाइटों को बदला गया। उसके बाद दीवाली के समय फरी लाइट लगाई गई।


मंत्री कवासी लखमा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने गौतम बुद्ध का स्टेच्यू का लोकार्पण किया था। उसके बाद क्रिसमस के मौके पर प्रभु ईसा मसीह की प्रतिमा का लाेकार्पण किया गया। और जगह- जगह सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।



नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि मंत्री कवासी लखमा व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी की सोच का परिणाम है कि आज सुकमा की तस्वीर बदल रही है। हमर संवरता सुकमा की मुहिम रंग लाया रही है। आने वाले दिनों में और बेहतर काम किया जाएगा। नक्सल हिंसा और लैंड माइंस के लिए बदनाम रहे इस इलाके में विकास के काम तेजी के साथ हो रहे हैं। नक्सलवाद यहां अंतिम सांसे गिन रहा है और लोग एक नए सवेरे का इंतजार कर रहे हैं।

हमरNews

No comments:

Post a Comment